Faridabad News: फरीदाबाद सुपर-12 ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

दोहरे प्रदर्शन के लिए विशाल को मिला मैन ऑफ द मैचसंवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। स्पोर्ट्स लैंड अकेडमी में बृहस्पतिवार को खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में फरीदाबाद सुपर-12 ने स्टार स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हरा दिया। स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। स्ट्राइकर्स के लिए रोहिला ने 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सुपर-12 की गेंदबाजी में विशाल ने 23 रन देकर चार विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर-12 की टीम ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विशाल ने बल्ले से भी कमाल करते हुए 46 रन बनाए, जबकि दुष्यंत ने 45 रनों की अहम पारी खेली। स्ट्राइकर्स की ओर से मोमिन, वैभव, नितिन, पुलकित और महेश ने एक-एक विकेट लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 12:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: फरीदाबाद सुपर-12 ने पांच विकेट से जीता मुकाबला #FaridabadSuper-12WonTheMatchByFiveWickets #SubahSamachar