हरियाणा में हादसा: खड़े ट्राले में घुसा ऑटो, दो की दर्दनाक मौत; सुबह दिल्ली से गए थे मथुरा, रात लौट रहे थे
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नेशनल हाईवे पर झाड़सेंतली फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े ट्राले में ऑटो पीछे से घुस गया। हादसे में ऑटो चालक हरेंद्र (41) और उसमें सवार दर्जीलाल (55) की मौत हो गई। दोनों मथुरा से काम खत्म कर दिल्ली लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को एनआईटी-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर तक शव परिजनों को सौंप दिए गए। इसके बाद परिजनों ने शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:04 IST
हरियाणा में हादसा: खड़े ट्राले में घुसा ऑटो, दो की दर्दनाक मौत; सुबह दिल्ली से गए थे मथुरा, रात लौट रहे थे #CityStates #Delhi #Faridabad #HaryanaPolice #Accident #RoadAccident #SubahSamachar
