Farah Khan: 22 साल की शादी और तीन बच्चे, फिर भी पति शिरीष कुंदर से नाराजगी; फराह खान ने बताई चौंकाने वाली बात

फराह खान ने हाल ही में शेखर सुमन के टॉक शो में शिरकत की थी। इस दौरान करियर और फैमिली लाइफ को लेकर कई बातें साझा कीं। इसी दौरान पति शिरीष और अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है। शादी के बाद खत्म होते रोमांस का किया जिक्र शेखर सुमन के टॉक शो में फराह खान ने कहा कि शादी के बाद रोमांस अक्सर कम हो जाता है। वह कहती हैं, जब आप डेटिंग कर रहे होते हैं, तो आप किसी चीज को बहुत शिद्दत से चाहते हैं। जब वह मिल जाती है, तो उसकी अहमियत बदल जाती है। अब मैं शिरीष की अहमियत दूसरी चीजों में देखती हूं। एक पिता के तौर पर, एक ऐसे इंसान के तौर पर जो पूरे परिवार का ख्याल रखता है। मैं उनके बिना नहीं रह सकती। शिरीष के बिना हमारा घर नहीं चल सकता। वह आगे कहती हैं, वह एक बेहतरीन पिता हैं। लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे सभी बच्चों को इतनी अच्छी यूनिवर्सिटीज़ में जल्दी एडमिशन कैसे मिल गया। तो मैं उन्हें बताती हूं कि उनके पिता ही उनके काउंसलर थे। वह हर बच्चे को बहुत समय देते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Farah Khan: 22 साल की शादी और तीन बच्चे, फिर भी पति शिरीष कुंदर से नाराजगी; फराह खान ने बताई चौंकाने वाली बात #Bollywood #National #FarahKhan #FarahKhanHusbandShirishKunder #ShekharSuman #SubahSamachar