UP News: मासूम को चार दिन से खोज रहे थे परिजन...कुएं में मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका; मां हुई बेहोश

UP News: औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसिया नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चार दिनों से लापता छह वर्षीय मासूम का शव शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, घोसिया नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी नेक मोहम्मद का छह वर्षीय पुत्र राजा बाबू बीते चार दिनों से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे और आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार बेहद परेशान था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुई और डॉग स्क्वॉड की मदद से खोजबीन की गई, लेकिन तब भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: मासूम को चार दिन से खोज रहे थे परिजन...कुएं में मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका; मां हुई बेहोश #CityStates #Varanasi #Bhadohi #BhadohiPolice #BhadohiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar