Noida News: छात्र की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम

फोटोसड़क हादसे में आठवीं के छात्र की गई थी जानयमुना सिटी/दादरी। सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद शनिवार को परिवार में मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने छात्र के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जेवर-टप्पल रोड निवासी आठवीं का छात्र उमर मोहम्मद अंडर-15 की हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपनी टीम के साथ संभल गया था। शुक्रवार को लौटते वक्त दादरी के पास बस से उतरने के दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया था। छात्र के दादा इदरीश ने बताया कि बेटे की मौत के बाद पोते को देखकर दिन काट रहे थे। लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं, हादसे में घायल गोपालगढ़ निवासी एक और छात्र की हालत अब स्थिर है। वहीं, बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि परिजनों ने ट्रक के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कराया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: छात्र की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम #FamilyMournsAfterStudent'sDeath #SubahSamachar