Panipat News: नेताजी एक्सप्रेस में सीट पर चार माह के मासूम को छोड़ परिजन लापता

पानीपत। करीब चार माह के बच्चे को उसके परिजन नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर छोड़ गए। सोनीपत पहुंचने पर यात्रियों ने बच्चे को अकेला देखकर कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। जैसे ही ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया और बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी। फिलहाल बच्चे को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। आशंका है कि बच्चा थर्ड जेंडर है। हालांकि, मेडिकल के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। थाना जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि रात को कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि हावडा से लेकर कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस के एस-2 कोट की बर्थ-63 पर करीब चार-पांच माह का बच्चा लेटा हुआ है। जिसके आस-पास कोई भी व्यक्ति नहीं है। जैसे ही रात को करीब 11 बजे ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी थाना पुलिस ने बच्चे को ट्रेन से उतार लिया। रविवार सुबह बच्चे को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बाल कल्याण समिति ने भी घटना का संज्ञान लिया और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। बच्चे जिला नगारिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर फिलहाल बच्चे को भर्ती कर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहा है। उधर, पुलिस को बच्चे के पास से एक बैग भी मिला है। जिसमें उसके कपड़े, दूध की बोतल और अन्य सामान हैं। जिसमें एक टिकट भी है जो दिल्ली से कालका तक का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि बच्चे को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी ने सीट पर लेटाकर छोड़ा है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर इसकी जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 02:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: नेताजी एक्सप्रेस में सीट पर चार माह के मासूम को छोड़ परिजन लापता #FamilyMembersGoMissingAfterLeavingFour-month-oldInfantOnSeatOfNetajiExpress. #SubahSamachar