Ambala News: महिला को भगाने के शक में परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला
मुलाना। मनका गांव में एक महिला के लापता होने के शक में पड़ोसियों ने एक मजदूर के परिवार पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजपत, निर्मला देवी, सरोज, राजन, गौरव और सुमित घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी मुलाना में दाखिल कराया गया है। मुलाना थाना पुलिस ने शिकायत पर लीला, ऋषिपाल व रमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई स्वेच्छा से चोट पहुंचाना धारा 115, गलत तरीके से रास्ता रोकना धारा 126(2), घर में जबरन घुसकर चोट पहुंचाना धारा 324(4) के तहत की गई। घायल मनका गांव निवासी मजदूर राजपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह किसी काम से अपने घर से निकला था। जैसे ही वह गली में पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही लीला, ऋषिपाल व रमन ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। किसी तरह वहां से बचकर अपने घर भागा, लेकिन आरोपी अपने हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे लेकर जबरन उसके घर के अंदर घुस आए। घर में उसके अलावा निर्मला देवी, सरोज, राजन, गौरव और सुमित को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित राजपत ने बताया कि उनके पड़ोस की एक औरत कहीं चली गई है। आरोपी पक्ष को शक है कि उसे गायब करने में उनके परिवार का हाथ है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 01:34 IST
Ambala News: महिला को भगाने के शक में परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला #FamilyAttackedWithAnAxeOnSuspicionOfAbductingAWoman. #SubahSamachar
