Mandi News: मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला
मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमलाघर्मपुर में मौके पर पहुंची कृषि विभाग की टीम किसानों को कोराजन के छिड़काव की दी सलाहसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म के बढ़ते रोग के प्रकोप से किसान चिंतित हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग धर्मपुर की टीम कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद के नेतृत्व में सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंची। टीम ने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और फॉल आर्मीवर्म की रोकथाम के लिए कोराजन के छिड़काव की सलाह देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।टीम ने पाया कि क्षेत्र के रांगड़, तनेहड़, बहरी, ततोहली, परडाना, सरी, सनौर, संधोल, सिधपुर सहित आसपास के गांवों में इस कीट ने मक्की की फसल पर हमला बोल दिया है। किसानों रविंद्र कुमार, बबली देवी, श्याम लाल, संजय कुमार, नेकराम ठाकुर, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, रीता देवी, कमला देवी आदि ने बताया कि फॉल आर्मीवर्म तेजी से मक्की के पौधों की पत्तियों और बढ़वार वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद ने किसानों को सलाह दी कि फॉल आर्मीवर्म के प्रभावी नियंत्रण के लिए 16 लीटर पानी में 10 मिलीलीटर कोराजन मिलाकर सप्ताह में एक बार फसल पर छिड़काव करें। छिड़काव सुबह या शाम के समय करना अधिक लाभदायक रहेगा। दवाई का इस्तेमाल कृषि विभाग के निर्देशानुसार ही करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 18:10 IST
Mandi News: मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला #FallArmywormAttackOnTheMaizeCrop #SubahSamachar
