शादी के नाम पर ऐसा खेल...: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की अमानगंज पुलिस ने फर्जी शादी कर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नकली दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। उसकी तलाश लगातार की जा रही है। कुंवारे युवकों को बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार, महेवा निवासी फरियादी सुरेंद्र सिंह राजपूत ने 31 जुलाई को अमानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शादी कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये लिए गए। शादी होने के कुछ ही दिनों बाद कथित दुल्हन घर से फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि वह फर्जी शादी और सुनियोजित ठगी का शिकार बन चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली दुल्हन और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शादी के नाम पर लोगों को ठगने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पुरानी कार, तीन मोबाइल फोन, नकदी समेत करीब 5.25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पढ़ें:महाकाल की पहली सवारी में इस बार क्या होगा खास कैसा रहेगा इंतजाम; जानिए पूरा कार्यक्रम और रूट नकली दुल्हन पहले से शादीशुदा, एक बच्चे की मां गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के नागपुर निवासी माधुरी चौहान शामिल है, जो पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। इसके अलावा दमोह जिले के हक्के यादव और अनिल यादव तथा पन्ना जिले के करण सिंह राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 83 और 84 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पहले भी कई वारदातों की आशंका पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि आरोपियों ने फर्जी शादी के नाम पर कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। पन्ना पुलिस की इस कार्रवाई को ठगी के संगठित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी तय करने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान और उसके दस्तावेजों का अच्छी तरह सत्यापन जरूर करें, ताकि इस तरह के फर्जी गिरोहों के झांसे में आने से बचा जा सके। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शादी के नाम पर ऐसा खेल...: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Panna #PannaNews #PannaHindiNews #PannaViralNews #PannaLatestNews #PannaCrimeNews #MpViralNews #SubahSamachar