फैक्ट चेक: क्या इंसान पानी पीकर AI की तरक्की रोक रहे हैं? जानें जेफ बेजोस के वायरल बयान का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का एक अजीबोगरीब बयान वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि बेजोस ने कहा है कि 'इंसानों के जरिए पानी का ज्यादा इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तरक्की को धीमा कर रहा है।' लेकिन, जब हमने इस दावे की पड़ताल की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। बेजोस ने पेरिस में हुए विवाटेक सम्मेलन में ऐसा कोई भी विवादित बयान नहीं दिया था। आइए जानते हैं पूरा सच क्या है। बेजोस के नाम से क्या दावा किया जा रहा है वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया गया था कि अरबपति जेफ बेजोस ने एआई की वकालत करते हुए कहा, "अगर हम सिर्फ इंसानों के आराम के लिए अपने डेटा सेंटर्स को ठंडा रखने वाले संसाधनों की कमी करते हैं, तो हम सक्रिय रूप से एक सुपर-इंटेलिजेंस के जन्म में देरी कर रहे हैं।" इसमें यह भी जोड़ा गया कि, "कभी-कभी हमें उस जीव विज्ञान के बजाय उस एआई को प्राथमिकता देनी होती है जो हमें बचाएगी।" क्या बेजोस ने सच में ऐसा कहा इस फर्जी बयान को लेकर इंटरनेट पर बेजोस की काफी आलोचना हो रही है। लेकिन सच यह है कि बेजोस ने पानी और इंसानों को लेकर ऐसी कोई बात नहीं कही है।हमने विवाटेक इवेंट के पूरे वीडियो को ध्यान से देखा। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन और एआई स्टार्टअप प्रोमेथियस के बारे में बात की, लेकिन डेटा सेंटर को ठंडा करने के लिए पानी के इस्तेमाल का कहीं कोई जिक्र नहीं किया। इंटरनेट पर कई अन्य टेक एक्सपर्ट्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बेजोस के नाम से फैलाया जा रहा यह बयान पूरी तरह झूठा है। इस फर्जी खबर की शुरुआत कहां से हुई जांच में पता चला कि यह फेक न्यूज सबसे पहले रेडिट (Reddit) पर एक पोस्ट के जरिए शुरू हुई थी जिसे अब हटा दिया गया है।यह झूठा बयान एक नकली स्क्रीनशॉट के जरिए रेडिट, हैकर न्यूज और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर फैलाया गया था, जो देखने में बिल्कुल असली लग रहा था। जब इस बयान की सच्चाई एआई टूल जेमिनी पर जांची गई, तो उसने भी स्पष्ट किया कि यह एक पूरी तरह से मनगढ़ंत कोट है। विवाटेक सम्मेलन में असल में बेजोस ने एआई पर क्या कहा पेरिस में हुए इस इवेंट में जेफ बेजोस ने एआई और भविष्य की तकनीक पर कई सकारात्मक बातें कहीं। पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री माइक मासिमिनो के जरिए होस्ट किए गए इस सेशन में बेजोस ने मुख्य रूप से ये बातें बताईं: एआई नौकरियां नहीं खाएगा: बेजोस ने कहा कि एआई इंसानों की नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि इसके कारण कर्मचारियों की कमी पैदा हो सकती है क्योंकि काम बहुत बढ़ जाएगा। समस्याओं की बेहतर पहचान: उनका मानना है कि एआई इंसानों को ज्यादा समस्याओं की पहचान करने और उन्हें बेहतर ढंग से सुलझाने में सक्षम बनाएगा। कल्पना ही एकमात्र सीमा है: उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारी तरक्की को रोकने वाली कोई चीज नहीं होगी, सिर्फ हमारी कल्पना ही हमारी सीमा होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 17:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फैक्ट चेक: क्या इंसान पानी पीकर AI की तरक्की रोक रहे हैं? जानें जेफ बेजोस के वायरल बयान का सच #TechDiary #National #JeffBezos #FactCheck #AiNews #SubahSamachar