Fact Check: टी20 विश्वकप फाइनल मुकाबले में भारत का राष्ट्रगान सुनकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के रोने का दावा झूठा
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दर्ज की। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी भारत के राष्ट्रगान से समय भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सोढ़ी भारतीय मूल के हैं, लेकिन उनके परिवार का न्यूजलैंड में बस जाने के कारण उन्हें भारत के खिलाफ खेलना पड़ रहा है। वह 8 मार्च को भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय राष्ट्रगान सुनकर रोने लगे। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो भारत के खिलाफ फाइनल का नहीं है, न ही वह भातीय राषट्रगान सुनकर रो रहे हैं। पड़ताल में सामने आया कि वीडियो 14 फरवरी, 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच का है, जहां वह न्यूजीलैंड केही राष्ट्रगान के दौरान रो पड़े थे। क्या है दावा न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी का वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वह मूल रूप से भारत के हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में रहने के कारण उन्हें भारत के खिलाफ खेलना पड़ रहा है। फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने से पहले वह भारत का राष्ट्रगान सुनकर रोने लगे। सुमित (@SumitHansd) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “ईश सोढ़ी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड के राष्ट्रगान के दौरान रो पड़े। क्रिकेटर बनने के लिए न्यूज़ीलैंड चले गए लेकिन दिल अब भी इंडिया के लिए धड़कता है। इंडिया इंडिया” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिकं आप यहां और यहां देख सकते हैं। पड़ताल इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें क्रिकेटैंगन नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर वीडियो से जुड़ी तस्वीर देखने को मिली। इस तस्वीर को शेयर करके लिखा गया था “भावनाएं, देशभक्ति। #SAvNZ गेम से पहले न्यूज़ीलैंड के राष्ट्रगान के दौरान ईश सोढ़ी रो पड़े।” यहां से हमें समझ आया कि वायरल हो रहा वीडियो भारत के खिलाफ फाइनल का नहीं है। इस तस्वीर के साथ हैश्टैग में SAvNZ का इस्तेमाल किया गया था। इसका अर्थ है न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका। इन्हीं कीवर्डस से संकेत लेते हुए हमने इस वीडियो को ढूंढने की कोशिश की। सबसे पहले हमें आईसीसी पर 14 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 का मुकाबला देखने को मिला। जिओ हॉटस्टार सभी टी20मैच प्रसारित किए गए थे। हमने जिओ हॉटस्टार पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के मैच को सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें 14 फरवरी को दोनों के बीच हुए मुकाबले में ईश सोढ़ी का न्यूजीलैंड के राष्ट्रगान के दौरान रोते हुए वीडियो मिला। पड़ताल का नतीजा हमारी पड़ातल में यह साफ है कि वीडियो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 16:20 IST
Fact Check: टी20 विश्वकप फाइनल मुकाबले में भारत का राष्ट्रगान सुनकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के रोने का दावा झूठा #FactCheck #National #IndiaVsNewZealand #IccT20WorldCup2026 #NewZealandIshSodhi #SubahSamachar
