Firozabad News: गो तस्करी के नाम पर वाहन स्वामी से वसूली, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

टूंडला। थाना सिरसागंज के ग्राम अर्जुनपुर निवासी सुशेंद्र प्रताप सिंह ने गो तस्करी के नाम पर डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, 11 मई की सुबह जब वह अपने वाहन से अलीगढ़ के व्यापारी इमरान की भैंसें लेकर जा रहे थे, तभी टोल प्लाजा के पास अजय कुशवाह उर्फ अजय बजरंगी ने अपने चार साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गौ तस्करी में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित से 10 हजार रुपये छीन लिए और गाली-गलौज की। पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: गो तस्करी के नाम पर वाहन स्वामी से वसूली, पांच पर प्राथमिकी दर्ज #ExtortionFromVehicleOwnerInTheNameOfCowSmuggling #FIRRegisteredAgainstFive #SubahSamachar