Hathras News: लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस के चार फेरों का विस्तार, सिटी स्टेशन पर है ठहराव
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में चार फेरों का विस्तार किया है। यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पर भी ठहरती है। जानकारी के अनुसार, लालकुआं से यह ट्रेन 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को तथा राजकोट से 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को चार फेरों के लिए संचालित होगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2, शयनयान श्रेणी के 11, एसी तृतीय श्रेणी के 2, एसी द्वितीय श्रेणी का 1 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 12:10 IST
Hathras News: लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस के चार फेरों का विस्तार, सिटी स्टेशन पर है ठहराव #CityStates #Hathras #Lalkuan-rajkotExpress #HathrasCityRailwayStation #HathrasNews #SubahSamachar
