Una News: डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए ठेकों की नीलामी में बढ़ोतरी

पिछले वर्ष के मुकाबले पौने तीन लाख रुपये की वृद्धि संवाद न्यूज एजेंसीअंब (ऊना)। इस वर्ष डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के ठेकों की नीलामी कुल 43 लाख 45 हजार रुपये में हुई, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 40 लाख 71 हजार 100 रुपये थी। प्रशासन को पिछले साल की तुलना में कुल 2 लाख 73 हजार 900 रुपये अधिक आय हुई। नीलामी प्रक्रिया बुधवार को अंब में एसडीएम पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बार सभी श्रेणियों के ठेकों में वृद्धि दर्ज की गई। लाइट व्हीकल पार्किंग का ठेका 22.22 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जो पिछले साल के 22 लाख रुपये से 22 हजार रुपये अधिक है। भारी वाहनों की पार्किंग का ठेका मामूली बढ़कर 13.81 लाख रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 13.80 लाख रुपये था। तहबाजारी का ठेका इस बार 3 लाख 20 हजार रुपये में गया, जिसमें पिछले साल के 1 लाख 90 हजार 100 रुपये के मुकाबले 1 लाख 29 हजार 900 रुपये की वृद्धि हुई। पतेहड़ स्थित समाधिवाला बस पार्किंग का ठेका इस वर्ष 4 लाख 22 हजार रुपये में नीलाम हुआ, जो पिछले वर्ष के 3 लाख 1 हजार रुपये से 1 लाख 21 हजार रुपये अधिक है। इस वर्ष मेले के ठेकों से प्रशासन की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए ठेकों की नीलामी में बढ़ोतरी #ExtensionInAuctionOfContractsForDeraBabaBarbhagSinghHoliFair #SubahSamachar