Panipat News: बैंक्वेट हाल में मारपीट पर जताई नाराजगी

पानीपत। शादी समारोह में एसी बंद होने पर बैंक्वेट हाल में हुई मारपीट के मामले में रविवार को सेक्टर-25 सोमाया बैंक्वेट हाल में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने इस घटना की पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि मारपीट पहले शादी में आए मेहमानों ने की थी। इसकी वीडियो सोमवार को थाना प्रभारी को दी जाएगी। शुक्रवार रात को सेक्टर-25 रोड पर स्थित बैंक्वेट हाल में मारपीट की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। सेक्टर-24 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए बैंक्वेट हाल बुक कराया था। शाम को एसी नहीं चलने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद शादी में आए मेहमानों ने बैंक्वेट हाल के मालिक के बेटे के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बैंक्वेट हाल एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण नंदवानी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बैंक्वेट हाल के मालिक हर समय अपने मेहमानों को सुविधाएं देने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस तरह उनके साथ मारपीट करना गलत है। इस संबंध में सोमवार को चांदनीबाग थाना प्रभारी से मुलाकात कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: बैंक्वेट हाल में मारपीट पर जताई नाराजगी #ExpressedDispleasureOverTheFightInTheBanquetHall #SubahSamachar