Syria: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल के बाहर हुए बम धमाके; फ्रांस की सरकार ने क्या कहा?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क में जोरदार धमाके हुए हैं। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इन धमाकों में कितनी जान-माल की हानि हुई है और इनके पीछे कौन है हालांकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे के बीच दमिश्क में बम धमाकों से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि मैक्रों का कार्यालय ने साफ कर दिया है कि मैक्रों सुरक्षित हैं और वे अपना सीरिया दौरा जारी रखेंगे। दमिश्क में मैक्रों के होटल के बाहर हुए धमाके सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को दो जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से एक अहम मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हुए थे। राष्ट्रपति भवन में बैठक के दौरान दमिश्क में फोर सीजन्स होटल के पास धमाके हुए। हालांकि, सीरियाई अधिकारियों ने घटना को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। सीरियाई मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति मैक्रों दमिश्क प्रवास के दौरान फोर सीजन्स होटल में ही ठहरे हुए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका सीरिया दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दमिश्क के मध्य क्षेत्र में हुए दोनों धमाके विस्फोटक उपकरणों से किए गए। धमाके के बाद घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक वाहन आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है, जबकि सड़क पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, किसी भी संगठन ने अब तक धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी दमिश्क के जस्टिस पैलेस के पास स्थित एक कैफे में विस्फोट हुआ था। उस हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 अन्य घायल हो गए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 10:22 IST
Syria: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल के बाहर हुए बम धमाके; फ्रांस की सरकार ने क्या कहा? #World #International #Syria #EmmanuelMacron #France #Damacus #SubahSamachar
