UP: भूकंप जैसे झटके लगे, हिले मकान, धमाके से दहला इलाका; चश्मदीदों ने बताई पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट की कहानी

सहारनपुर में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा जैसे भूकंप के झटके लग रहे हो। सोचा कि बिजलीघर में आग लग गई है कोई बड़ा ट्रांसफार्मर फट गया। विस्फोट की गूंज पांच किलोमीटर तक सुनाई दी। फैक्टरी के आसपास गांव में मकान की दीवारों में दरार तक आ गई। पूरा इलाका धमाके से दहल गया। इस हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरा घटनाक्रम बयां किया। शुक्रवार शाम कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्टरी में धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे से करीब चार किलोमीटर दूर घर में बैठे दर्शन सिंह ने बताया कि सबकुछ सामान्य था। शाम करीब चार बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है। जमीन तक कांप गई। मकान भी हिल गया था। लगा कि बिजलीघर में आग लग गई है और कई ट्रांसफार्मर एक साथ फट गए। बाद में पता चला कि पटाखा फैक्टरी में आग लग गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: भूकंप जैसे झटके लगे, हिले मकान, धमाके से दहला इलाका; चश्मदीदों ने बताई पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट की कहानी #CityStates #Meerut #Saharanpur #UttarPradesh #SaharanpurFirecrackerFactoryBlast #SubahSamachar