एक्सप्लेनर: स्पेन में क्यों सड़क पर उतरे हजारों लोग, आशियाने के बढ़ते संकट के पीछे क्या है वजह?

स्पेन में बढ़ते आवासीय संकट के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई दे रहा है। किराए के बढ़ते बोझ और घरों की कमी से परेशान हजारों लोग देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर स्पेन में आवास का संकट इतना गहरा क्यों हो गया लोगों की नाराजगी की वजह क्या है सरकार का इस पर क्या रुख है स्पेन में आवासीय संकट कितना बड़ा है स्पेन में आवास का संकट कई वर्षों से बढ़ रहा है। देश में किराए पर रहने वाले लोगों के लिए घर का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। रियल एस्टेट वेबसाइट आइडियलिस्टा के मुताबिक, 2016 में स्पेन में औसत किराया 8.20 यूरो प्रति वर्ग मीटर था, जो इस साल बढ़कर 15.10 यूरो प्रति वर्ग मीटर हो गया। यानी करीब 10 साल में औसत किराया लगभग दोगुना हो गया है। इस संकट का असर खासतौर पर गरीबों और युवाओं पर पड़ रहा है। कम आय वाले लोगों के लिए अपना घर खरीदना मुश्किल है, जबकि किराए के मकानों की उपलब्धता भी सीमित है। स्पेन सरकार के मुताबिक, देश में किराए पर रहने वाले 26 प्रतिशत लोग अपनी आय का औसतन 40 प्रतिशत हिस्सा किराए और यूटिलिटी पर खर्च करते हैं। यूरोपीय संघ में ऐसे किरायेदारों का औसत 18 प्रतिशत है। सरकारी मकानों की कमी भी इस समस्या को बढ़ाती है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी ओईसीडी के देशों में स्पेन उन देशों में शामिल है, जहां सरकारी स्वामित्व वाले किराए के मकानों की संख्या बहुत कम है। स्पेन में उपलब्ध मकानों में सरकारी किराए के मकानों की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से भी कम है, जबकि यूरोपीय संघ का औसत आठ प्रतिशत है। यानी जिन लोगों के पास घर खरीदने की क्षमता नहीं है, उनके सामने सीमित किराए के मकानों और बढ़ते किराए का दबाव है। यही वजह है कि आवास का मुद्दा धीरे-धीरे आर्थिक परेशानी से बढ़कर राजनीतिक मुद्दा बन गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: स्पेन में क्यों सड़क पर उतरे हजारों लोग, आशियाने के बढ़ते संकट के पीछे क्या है वजह? #World #International #AmarujalaExplainer #SpainHousingCrisis #SpainHousingProtest #SpainRentCrisis #HousingCrisisInSpain #SpainProtests #SpanishHousingMarket #RisingRentInSpain #SubahSamachar