एक्सप्लेनर: बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर, हिंसक प्रदर्शन से कैसे बिगड़े देश के हालात?

बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई फैक्ट्रियों में कामकाज भी बंद करना पड़ा है। ये प्रदर्शन आखिर क्यों हो रहे हैं प्रदर्शनकारियों की मांगें क्या हैं इस विवाद में सरकार और फैक्ट्री मालिकों का क्या रुख है देश की अर्थव्यवस्था में इस सेक्टर का कितना योगदान आइये जानते हैं कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी क्या मांग कर रहे हैं बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी अपने न्यूनतम मासिक वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वहां गारमेंट वर्कर्स का न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 बांग्लादेशी टका (करीब 9,500 रुपये) है। कर्मचारी इसे बढ़ाकर 30,000 टका (करीब 23 हजार रुपये) करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को तेज करने की एक वजह बांग्लादेश सरकार का हालिया फैसला भी है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान की घोषणा की है। इसके तहत उनकी सैलरी और सुविधाओं में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी भी अपने वेतन में इसी तरह की बढ़ोतरी चाहते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर, हिंसक प्रदर्शन से कैसे बिगड़े देश के हालात? #World #International #AmarujalaExplainer #BangladeshProtests #GarmentWorkers #LabourUnrest #WageProtest #MinimumWage #DhakaViolence #BangladeshGarmentIndustry #SubahSamachar