एक्सप्लेनर: फ्री फायर इंडिया की वापसी में क्या खास, भारत में इस मोबाइल गेम पर पहले क्यों लगा था प्रतिबंध?

मोबाइल गेम फ्री फायर एक बार फिर चर्चा में है। 28 अक्तूबर से फ्री फायर इंडिया डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया है। नए संस्करण में भारतीय कंटेंट, डेटा सुरक्षा और जिम्मेदारी से गेम खेलने पर जोर दिया गया है। आखिर फ्री फायर क्या है नए संस्करण में क्या-क्या खास है भारत में इस पर बैन क्यों लगा था आइए जानते हैं क्या है फ्री फायर फ्री फायर एक मोबाइल बैटल रॉयल गेम है, जिसे सिंगापुर की कंपनी गरेना ने विकसित किया है। इसे 4 दिसंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। इस गेम में खिलाड़ी एक आइलैंड पर उतरते हैं, हथियार और दूसरे जरूरी संसाधन जुटाते हैं और बाकी खिलाड़ियों से मुकाबला करते हैं। खिलाड़ी अकेले या टीम बनाकर खेल सकते हैं। मुकाबले में आखिरी तक बचे रहने वाले खिलाड़ी या टीम को विजेता माना जाता है। गेम में अलग-अलग क्षमताओं वाले कैरेक्टर, हथियार, कॉस्ट्यूम और कई तरह के इन-गेम इवेंट मिलते हैं। इसका गेमप्ले कम समय में मुकाबला करने और खिलाड़ियों को लगातार बदलती परिस्थितियों में रणनीति बनाने का मौका देता है। यही वजह है कि यह मोबाइल गेमिंग पसंद करने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ। गरेना की परेंट कंपनी सी लिमिटेड है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में कंपनी के गेमिंग कारोबार का राजस्व सालाना आधार पर 28.4% बढ़कर 55.91 करोड़ अमेरिकी डॉलर पहुंच गया। इसी दौरान गेम में पैसे खर्च करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में 17.8% और गेम से होने वाली बुकिंग्स में 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुकिंग्स का मतलब गेम के अंदर खरीदे जाने वाले आइटम और अन्य सेवाओं के बदले मिलने वाली रकम से है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: फ्री फायर इंडिया की वापसी में क्या खास, भारत में इस मोबाइल गेम पर पहले क्यों लगा था प्रतिबंध? #TechDiary #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #FreeFireIndia #Garena #MobileGaming #BattleRoyaleGame #FreeFireMax #SeaLimited #SubahSamachar