एक्सप्लेनर: क्या है माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का ऑफर; कौन होगा पात्र, कर्मचारियों को क्या मिलेगा?
नौकरी छोड़ने के बदले मोटा पैकेज मिले, तो क्या आप ऐसा ऑफर स्वीकार करेंगे माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा ही एक ऑफर पेश किया है। इसके तहत कर्मचारी स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं और उन्हें आर्थिक पैकेज के साथ दूसरी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है माइक्रोसॉफ्ट का ऑफर इसमें कितने कर्मचारी शामिल हैं भारतीय कर्मचारियों पर इसका क्या असर पड़ेगा क्या एआई इस फैसले की वजह है क्या दूसरी कंपनियां भी इस तरह के ऑफर दे चुकी हैं क्या है माइक्रोसॉफ्ट का ऑफर माइक्रोसॉफ्ट ने 26 अक्तूबर को स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने के ऑफर की घोषणा की। कंपनी की कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी। इस कार्यक्रम के तहत पात्र कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने पर आर्थिक सहायता और करियर की योजना बनाने से जुड़ी सुविधाएं दी जाएंगी। यह सीमित समय के लिए पेश किया गया स्वैच्छिक कार्यक्रम है। यानी कर्मचारी अपनी इच्छा से ऑफर स्वीकार करने या न करने का फैसला कर सकते हैं। एमी कोलमैन के मुताबिक, यह उन कर्मचारियों के लिए एक विकल्प है, जो माइक्रोसॉफ्ट से बाहर करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। इससे कंपनी की अलग-अलग इकाइयों को भी अपनी बदलती कारोबारी जरूरतों के अनुसार कर्मचारियों की संख्या में बदलाव करने का विकल्प मिलेगा। कोलमैन ने कहा कि यह कार्यक्रम कंपनी के लिए नया है और इसके अनुभव से आगे की रणनीति तय करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी कर्मचारियों को नए कौशल सीखने, जरूरी कामों पर ध्यान देने और जहां संभव हो, माइक्रोसॉफ्ट के भीतर ही करियर के नए अवसर तलाशने में मदद करती रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 19:20 IST
एक्सप्लेनर: क्या है माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का ऑफर; कौन होगा पात्र, कर्मचारियों को क्या मिलेगा? #BusinessDiary #National #AmarujalaExplainer #MicrosoftVoluntaryExitOffer #MicrosoftBuyoutPackage #MicrosoftEmployeeBenefits #VoluntaryResignation #MicrosoftIndiaEmployees #MicrosoftLayoffs #AiAndJobs #SubahSamachar
