एक्सप्लेनर: इस्राइल पर हमास के हमले के तीन साल, तब से जारी संघर्ष में अब कैसे हैं हालात, कितनी बदली तस्वीर?
हमास के इस्राइल पर किए गए हमले को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। उस दिन से शुरू हुआ हमास-इस्राइल संघर्ष आज भी जारी है। हालांकि, इस दौरान गाजा में बहुत कुछ बदल चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तीन साल पहले आखिर हुआ क्या था इसके बाद शुरू हुए हमास-इस्राइल संघर्ष में अब तक क्या-क्या हो चुका है इस संघर्ष में कितने लोग मारे गए कितना नुकसान हुआ मौजूदा स्थिति क्या है तीन साल पहले आखिर क्या हुआ था 7 अक्तूबर 2023 की सुबह यहूदी धर्म के प्रमुख त्योहार सिम्हत तोराह के दिन गाजा पट्टी से इस्राइल पर अचानक बड़ा हमला हुआ। हमास और दूसरे सशस्त्र समूहों ने एक साथ बड़ी संख्या में रॉकेट दागे। इसके बाद लड़ाकों ने गाजा और इस्राइल के बीच सुरक्षा अवरोध को कई जगहों से तोड़ा और जमीन, समुद्र और हवा के रास्ते दक्षिणी इस्राइल में दाखिल हुए। रॉयटर्स के मुताबिक, शुरुआती रॉकेट हमले में हमास ने करीब 3,000 रॉकेट दागने की बात कही थी, जबकि इस्राइली सेना ने संख्या करीब 2,500 बताई थी। लड़ाके मोटराइज्ड पैराग्लाइडर और नावों के जरिए भी इस्राइल में पहुंचे। हमलावरों ने गाजा सीमा के पास मौजूद कई कस्बों, किबुत्ज और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में मौजूद लोग भी हमले की चपेट में आए। इस्राइली अधिकारियों के अनुसार, हमले में 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 20:00 IST
एक्सप्लेनर: इस्राइल पर हमास के हमले के तीन साल, तब से जारी संघर्ष में अब कैसे हैं हालात, कितनी बदली तस्वीर? #World #International #AmarujalaExplainer #IsraelHamasWar #IsraelPalestineConflict #GazaWar #GazaConflict #October7Attack #HamasAttack #GazaHumanitarianCrisis #GazaCeasefire #IsraelMilitaryOperation #SubahSamachar
