एक्सप्लेनर: रूस का एसयू-57 कितना ताकतवर, भारत को पांचवीं पीढ़ी के जेट का ऑफर क्यों, लड़ाकू विमान में खास क्या?

भारत में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग भी इस बैठक का अहम मुद्दा रहने की उम्मीद है। इसी कड़ी में रूस के एसयू-57 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की भारत को पेशकश महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रूस भारत को सिर्फ विमान बेचने की पेशकश नहीं कर रहा, बल्कि इसके साथ तकनीक साझा करने, भारत में उत्पादन और भारतीय प्रणालियों को विमान में शामिल करने की संभावनाओं पर भी बातचीत कर रहा है। क्रेमलिन ने भी कहा है कि एसयू-57 की बिक्री पुतिन के एजेंडे में है और भारत की ओर से इसकी उत्पादन तकनीक हासिल करने में रुचि दिखाई गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एसयू-57 क्या है इसमें क्या खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है इसकी बनावट कैसी हैक्या एसयू-57 युद्ध में इस्तेमाल हो चुका हैइसमें कौन-कौन से सुरक्षा इंतजाम हैं भारत के सामने एसयू-57ई की क्या पेशकश है भारत के लिए यह क्यों अहम है एसयू-57 क्या है एसयू-57 रूस का पांचवीं पीढ़ी का बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूस की सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने विकसित किया है और इसका निर्माण यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन यानी यूएसी करती है। यूएसी रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोस्टेक का हिस्सा है। यह विमान सिर्फ हवा में दूसरे लड़ाकू विमानों से मुकाबला करने के लिए नहीं बनाया गया है। इसे हवा, जमीन और समुद्र में मौजूद लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार किया गया है। यूएसी के मुताबिक, एसयू-57 दिन और रात, खराब मौसम और दुश्मन की इलेक्ट्रॉनिक रुकावट वाले वातावरण में भी अभियान चला सकता है। यह दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली का सामना करते हुए बाहरी नियंत्रण के तहत या अपने दम पर भी मिशन कर सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: रूस का एसयू-57 कितना ताकतवर, भारत को पांचवीं पीढ़ी के जेट का ऑफर क्यों, लड़ाकू विमान में खास क्या? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #BricsSummit #Su-57 #Su-57e #Russia #India-russiaDefenceDeal #FifthGenerationFighterJet #StealthFighter #SubahSamachar