Himachal: सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मौजूदा मूल्यांकन प्रणाली, निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के मूल्यांकन प्रणाली को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने जारी निर्देशों में कहा है कि सीबीएसई से संबद्ध सभी सरकारी स्कूलों में फिलहाल मौजूदा मूल्यांकन प्रणाली ही लागू रहेगी। जारी पत्र के अनुसार सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में छात्रों का मूल्यांकन पूर्व की तरह फॉर्मेटिव असेसमेंट और समेटिव असेसमेंट प्रणाली के तहत किया जाएगा। यह व्यवस्था शैक्षणिक या कैलेंडर सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 18:47 IST
Himachal: सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मौजूदा मूल्यांकन प्रणाली, निर्देश जारी #CityStates #Shimla #HpCbseSchools #SubahSamachar
