प्रदर्शनी से लोगों में बढ़ती है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : पीयूष

यमुनानगर। आयुष विभाग की ओर से 10वें राष्ट्रीय यूनानी दिवस के अवसर पर गांव तिगरी के पंचायत भवन में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. सचिन बख्शी ने किया। इस अवसर पर नगराधीश पीयूष गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आयुष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे रसोईघर में उपलब्ध मसालों का औषधि के रूप में उपयोग करना सीखते हैं। डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि आयुष विभाग समय-समय पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, राष्ट्रीय होम्योपैथी दिवस, राष्ट्रीय यूनानी दिवस और अन्य अवसरों पर शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित कर नि:शुल्क औषधियां उपलब्ध कराता है। इन शिविरों में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता, दिनचर्या व ऋतुचर्या के अनुसार स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी जाती है। शिविर में डॉ. साक्षी, डॉ. मीनू, डॉ. सचिन बक्शी, डॉ. जावेद अख्तर और डॉ. मनीष वर्मा ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उपचार दिया। नरेंद्र कुमार, राम कुमार व नेहा ने नि:शुल्क औषधि वितरण किया। और गांव तिगरी के सरपंच संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार व उनकी टीम ने योगासन व प्राणायाम का प्रदर्शन कर लाभ बताए। अंत में डॉ. प्रतिभा भाटिया ने मुख्य अतिथि व उपस्थित जनों का आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने सभी का स्वागत किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रदर्शनी से लोगों में बढ़ती है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : पीयूष #ExhibitionIncreasesHealthAwarenessAmongPeople:Piyush #SubahSamachar