Noida News: पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों का जिला विज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों का जिला विज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शननैतिक के प्रोजेक्ट को मिला प्रथम स्थान, अन्य छात्रों को भी पुरस्कारमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान लोकप्रियकरण व संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रधानाचार्य डॉ नीरज टंडन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और समाज में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति और नवाचार परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र नैतिक की ओर से तैयार लेजर आधारित खाद्य संरक्षण प्रणाली मॉडल को नवाचार के दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्रथम स्थान प्रदान किया गया। वहीं कक्षा 7 के छात्र तनिष्क शर्मा के स्मार्ट सिटी मॉडल को नकद पुरस्कार मिला। इसके अलावा कक्षा 7 के अश्विन सिंह ने जल प्रबंधन प्रणाली, कक्षा 8 के विष्णु अग्रवाल ने नवकरणीय ऊर्जा संसाधन, कक्षा 9 के अर्पित शर्मा ने स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर और कक्षा 9 के गीतांशु ने कारखानों के कार्बन उत्सर्जन एवं अवशोषण विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:05 IST
Noida News: पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों का जिला विज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन #ExcellentPerformanceOfStudentsOfPanchsheelBoysInterCollegeInTheDistrictScienceCompetition #SubahSamachar
