Kullu News: नीट के लिए अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा केंद्र

कुल्लू में दो केंद्रों में 750 अभ्यर्थी देंगे परीक्षानिष्पक्ष और सुरक्षित संचालन की तैयारी पूरीसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिले में ऑल इंडिया नीट की प्रवेश परीक्षा 20 जून को होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में परीक्षा शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित किया गया है। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में करीब 750 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हालांकि, इस बार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संचालन के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों को बदला गया है। साथ ही परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। परीक्षा अपराह्न दो बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बार अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। कुल मिलाकर नीट परीक्षा का समय इस बार सवा तीन घंटे का रहेगा। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने सभी अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए निकलें, जिससे कोई समस्या न हो। दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं और हर परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी को अपराह्न 1:30 बजे से पहले पहुंचना होगा। नियमों के अनुसार निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: नीट के लिए अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा केंद्र #ExamCentersChangedForNEETCandidates #SubahSamachar