Mandi News: पूर्व सैनिक इंद्र सकलानी को दी अंतिम विदाई

लडभड़ोल (मंडी)। उपतहसील मकरीडी की ग्राम पंचायत लांगणा के कजैहड निवासी और 6 डोगरा रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सेनानी इंद्र कुमार सकलानी (89) का सोमवार सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गाय। रविवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। सोमवार को डोल श्मशानघाट पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हेडक्वार्टर पालमपुर से भारतीय सेना की एक विशेष टुकड़ी पहुंची, जिसने दिवंगत सेनानी को शस्त्र सलामी देकर पूरे सम्मान के साथ विदा किया। भावुक क्षणों के बीच उनके बेटे राजेश सकलानी ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। इंद्र कुमार सकलानी की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के कई पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। कैप्टन मस्त राम (सेवानिवृत्त), कैप्टन मोहन सिंह (सेवानिवृत्त), कैप्टन शेर सिंह (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेहर सिंह (सेवानिवृत्त) ने वहां पहुंचकर अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर सहित अन्य ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: पूर्व सैनिक इंद्र सकलानी को दी अंतिम विदाई #Ex-servicemanIndraSaklaniBidAFinalFarewell. #SubahSamachar