Kangra News: सिटी में आज खास
शिविरटीबी जांच-नगरोटा सूरियां के लब में टीबी जांच शिविर सुबह 10 बजे से। पोर्टेबल मशीन से लोगों के एक्सरे किए जाएंगे।धार्मिकयज्ञानुष्ठान-वेद मंदिर योल में चार वेदों का यज्ञानुष्ठान पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। स्वामी राम स्वरूप अर्थवेदानुकूल मंत्रों की व्याख्या करेंगे।गुरुपर्व-जालग स्थित गुरुद्वारा टटरोड़ा साहिब में श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर श्री सुखमनी साहिब पाठ, गुरबाणी कीर्तन और भोग का आयोजन किया जाएगा।खेलकूददंगल-ग्राम पंचायत ग्योरा में दोपहर बाद 2 बजे दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ होगा।बैठकएंटी रैगिंग-डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में शाम 4 बजे एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक होगी।काम की बातसड़क बंद-चामुखा से बंगाणा सड़क के उन्नयन कार्य के चलते यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से 9 जून तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान वाहन वैकल्पिक मार्गों निहारी-खैरन खड्ड मार्ग, शांतला-रक्कड़ मार्ग, शांतला-बुढ़ार मार्ग और तुतुड्डू-कलोहा मार्ग से चलेंगे।बिजली बंद-विद्युत उपमंडल मैक्लोडगंज के तहत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 18 जून को बाल रोड विलेज, एसआईपीएस स्कूल, सतोबरी, धियाल, बरनेट और चांदमारी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 21:47 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangaraHindiNews #SubahSamachar
