Kangra News: वीकेंड भी नहीं दे पाया पर्यटन कारोबार को सहारा

धर्मशाला। बरसात के मौसम में पर्यटन कारोबार को इस बार वीकेंड से भी अपेक्षित सहारा नहीं मिल पा रहा है। सप्ताह के आम दिनों के मुकाबले शनिवार को होटल बुकिंग में महज पांच फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रविवार को फिर बुकिंग का ग्राफ नीचे आ गया।लगातार बारिश के चलते सोमवार से शुक्रवार तक होटल बुकिंग करीब 10 फीसदी ही रही। ऐसे में बरसात के दौरान वीकेंड पर निर्भर रहने वाले होटल कारोबारियों की उम्मीदों को झटका लगा है।होटल कारोबारियों के अनुसार मानसून के दौरान पर्यटकों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रहती है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण शनिवार को भी पर्यटकों की आवाजाही में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो पाई।रविवार को बुकिंग में फिर कमी आने से होटल संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि वीकेंड से बेहतर बुकिंग की उम्मीद थी लेकिन मौसम की बेरुखी ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इसका सीधा असर होटल कारोबार पर पड़ रहा है।होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि बरसात के दौरान आम दिनों में अधिकतम 10 फीसदी तक होटल बुकिंग दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर आम दिनों की तुलना में इसमें मात्र पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो पा रही है। लगातार बारिश के कारण पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका असर होटल कारोबार पर भी पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 00:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: वीकेंड भी नहीं दे पाया पर्यटन कारोबार को सहारा #EvenTheWeekendFailedToProvideABoostToTheTourismBusiness. #SubahSamachar