Ambala News: लॉगिन आईडी नहीं बनने से एसडीएम और डीआरओ भी नहीं कर सके रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। मांगों के समर्थन में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। कामकाज को पटरी पर लाने के सरकार की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैनात किए गए एसडीएम और डीआरओ लॉगिन आईडी नहीं बनने से सोमवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं कर सके। इस दौरान कर्मचारियों के न होने से तहसील कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और जिले में करीब 450 रजिस्ट्री, 200 इंतकाल सहित अन्य काम प्रभावित रहे। इस दौरान तहसील में रजिस्ट्री, इंतकाल और प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों को काम नहीं होने से वापस लौटना पड़ा।सरकार ने राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारु करने के लिए एसडीएम और डीआरओ को रजिस्ट्री की शक्तियां दी थीं। सोमवार को अंबाला सिटी और छावनी सहित अन्य तहसीलों में लोग इस उम्मीद में पहुंचे थे कि अब काम हो जाएगा। वहीं रेवेन्यू डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर एसडीएम का ऑफिसर्स लॉगिन न बन पाने के कारण सिस्टम आगे नहीं बढ़ सका। इस कारण ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ठप रही, जिससे एक भी रजिस्ट्री नही हो सकी। छावनी तहसीलमें परेशानहोतेलोग।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 03:41 IST
Ambala News: लॉगिन आईडी नहीं बनने से एसडीएम और डीआरओ भी नहीं कर सके रजिस्ट्री #EvenSDMAndDROCouldNotRegisterDueToLackOfLoginID #SubahSamachar
