Kotdwar News: दो साल बाद भी नहीं हुआ 11 डेंजर जोन का ट्रीटमेंट
दुर्गादेवी मंदिर के समीप डेंजर जोन से गिर रहे पत्थरमंत्री सतपाल महाराज की कार भी हो चुकी है क्षतिग्रस्तकोटद्वार। वर्ष 2023 की आपदा के बाद पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच बने 11 नए डेंजर जोन का अब तक ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। मानसून से पहले हुई शुरुआती बारिश में ही दुर्गादेवी मंदिर क्षेत्र के डेंजर जोन से पत्थर और मलबा गिरने लगा है जिससे बरसात के दौरान मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।आपदा के दौरान हाईवे को काफी नुकसान पहुंचा था। कई दिनों तक बंद मार्ग को जेसीबी और पोकलेन की मदद से खोला गया था। केंद्र सरकार के निर्देश पर एनएच प्रशासन ने टीएचडीसी से थर्ड पार्टी सर्वे कराया था। फिर डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार ने 69 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।शनिवार को हुई तेज बारिश के दौरान दुर्गादेवी मंदिर के समीप स्थित डेंजर जोन से बोल्डर और मलबा गिरने से यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज के वाहन का अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं, कई स्थानों पर डामरीकरण नहीं होने से मार्ग खोखला हो चुका है जिससे बरसात में परेशानी बढ़ सकती है। दुगड्डा निवासी जीसी गौड़, प्रदीप बडोला, आमसौड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह, समाजसेवी इंद्रमोहन जुयाल ने सड़क के डामरीकरण और डेंजर जोन के शीघ्र ट्रीटमेंट की मांग की है।यह है एनएच प्रशासन की तैयारीएनएच प्रशासन की ओर से बरसात में कोटद्वार व दुगड्डा के बीच दो पोकलेन, दो जेसीबी व दो डंपर तैनात रहेंगे। पोकलेन मशीनें आमसौड़ व पांचवें मील रपटे के पास, जेसीबी सिद्धबली बैरियर व दुर्गादेवी मंदिर क्षेत्र में खड़ी होंगी। डंपर से सड़क पर आए मलबे का ढुलान होगा।11 डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार से 69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया जारी है। टेंडर होने व बांड बनने के बाद ठेकेदार की ओर से डेंजर जोन के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया जाएगा। बरसात में दो पोकलेन, दो जेसीबी मशीनें व दो डंपर की मदद से मार्ग को दुरुस्त रखने का प्रयास होगा।- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 14:01 IST
Kotdwar News: दो साल बाद भी नहीं हुआ 11 डेंजर जोन का ट्रीटमेंट #EvenAfterTwoYears #The11DangerZonesHaveNotBeenTreated. #SubahSamachar
