Rohtak News: आवेदन तिथि बढ़ाने पर भी नहीं भरीं सीटें, कन्या कॉलेज में 125 सीटें खाली

संवाद न्यूज़ एजेंसी सांपला। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाए जाने के बावजूद विद्यार्थियों की ओर से अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई दी। राजकीय सर छोटूराम कन्या महाविद्यालय में अंतिम दिन तक भी सभी सीटों पर आवेदन नहीं आए, जबकि अन्य दिनों की तुलना में अंतिम दिन आवेदनों की संख्या अधिक रही। इसके बावजूद कॉलेज में करीब 125 सीटें खाली रह गईं।महाविद्यालय में बीए की 360 सीटों के मुकाबले 314 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे 46 सीटें रिक्त हैं। बीकॉम की 80 सीटों पर केवल 50 आवेदन आए और 30 सीटें खाली रहीं। बीएससी की 40 सीटों के लिए 34 आवेदन मिले, जबकि छह सीटों पर कोई आवेदन नहीं आया। सबसे कम रुचि बीए ऑनर्स में देखने को मिली, जहां 80 सीटों के मुकाबले केवल 19 छात्राओं ने आवेदन किया। इसके विपरीत राजकीय महाविद्यालय, सांपला में निर्धारित सीटों से लगभग दोगुने आवेदन प्राप्त हुए हैं।उच्च शिक्षा विभाग ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई थी, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बढ़ती मांग, निजी विश्वविद्यालयों की ओर विद्यार्थियों का बढ़ता रुझान तथा अन्य वैकल्पिक कोर्सों का चयन सरकारी कॉलेजों में कम आवेदन आने के प्रमुख कारण हैं।विभाग के शेड्यूल के अनुसार 9 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची और 10 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहले चरण के दाखिले 11 से 15 जुलाई तक होंगे। दूसरे चरण की अंतिम सूची 17 जुलाई को जारी होगी तथा 18 से 22 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। 23 जुलाई को पोर्टल पर रिक्त सीटों का विवरण जारी कर अगले चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।राजकीय महाविद्यालय, सांपला के प्राचार्य परमभूषण आर्य ने बताया कि फिलहाल विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया है और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही संचालित होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: आवेदन तिथि बढ़ाने पर भी नहीं भरीं सीटें, कन्या कॉलेज में 125 सीटें खाली #EvenAfterExtendingTheApplicationDate #SeatsRemainedUnfilled #125SeatsVacantInTheGirls'College. #SubahSamachar