Etawah: दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन से तनाव में थीं शिक्षिका, पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतकों में एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका हैं, जिनके पति अधिकारी पद पर तैनात हैं। वहीं, दूसरी विवाहिता है, जिसके दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम उतरई में शनिवार शाम प्राथमिक विद्यालय महलई में तैनात सहायक अध्यापिका सोनी शर्मा (30) ने अपने घर के ऊपरी कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोनी का मायका फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में है। घटना के समय घर पर उनकी ननद पूनम और अनीता मौजूद थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 08:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Etawah: दो महिलाओं ने फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन से तनाव में थीं शिक्षिका, पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव #CityStates #Kanpur #Etawah #UttarPradesh #KanpurNews #EtawahNews #EtawahCrimeNews #SubahSamachar