Etawah: परीक्षा देने जा रही छात्रा को डंपर चेसिस ने कुचला; मां के साथ स्कूटी से जा रही थी केंद्र, हालत नाजुक
इटावा जिले के भरथना कस्बा क्षेत्र में बुधवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार प्रिया (17) पुत्री राजीव कुमार निवासी लोहड़ी बहारपुरा अपनी मां रीता देवी के साथ स्कूटी से परीक्षा देने मोडी गांव स्थित जन सहयोगी इंटर कॉलेज जा रही थी। कस्बा क्षेत्र अंतर्गत बजाजा लाइन तिराहा पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंफर के चेसिस वाहन के चालक की लापरवाही के कारण स्कूटी का हैंडल चेसिस से टकरा गया, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी प्रिया सड़क पर गिर गई और चेसिस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 10:16 IST
Etawah: परीक्षा देने जा रही छात्रा को डंपर चेसिस ने कुचला; मां के साथ स्कूटी से जा रही थी केंद्र, हालत नाजुक #CityStates #Kanpur #Etawah #EtawahNews #EtawahCrimeNews #SubahSamachar
