Etawah: जिला अस्पताल के वार्ड से बाल अपचारी फरार, पेट दर्द के बहाने हुआ था भर्ती, CCTV खंगाल रही है पुलिस
इटावा जिले में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से शुक्रवार रात एक बाल अपचारी फरार हो गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे बाल सुधार गृह के कर्मचारियों ने शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह बिस्तर पर उसे न पाकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कानपुर के काकादेव इलाके का रहने वाला किशोर चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसे जनवरी से इटावा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पिछले करीब तीन दिनों से वह पेट दर्द की शिकायत कर रहा था और इलाज के लिए जिला अस्पताल के चक्कर लगा रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 10:44 IST
Etawah: जिला अस्पताल के वार्ड से बाल अपचारी फरार, पेट दर्द के बहाने हुआ था भर्ती, CCTV खंगाल रही है पुलिस #CityStates #Kanpur #Etawah #EtawahNews #EtawahCrimeNews #SubahSamachar
