त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला : डीसी

फोटो-59बहादुरगढ़। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को उपमंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत चल रहे गणना प्रपत्र संग्रहण और डिजिटाइजेशन का निरीक्षण किया। कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने बीएलओ द्वारा एकत्र किए जा रहे गणना प्रपत्रों और उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। एसडीएम अभिनव सिवाच ने उपमंडल में चल रही एसआईआर गतिविधियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जसौर खेड़ी, आसौदा, जाखौदा और निलोठी गांवों में बूथों का दौरा कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों का समय पर संग्रहण और डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक दो घंटे में प्रगति की निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 जुलाई तक प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए और कोई भी नाम छूटने न पाए। डीसी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराकर अभियान में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला : डीसी #Error-freeElectoralRollIsTheCornerstoneOfDemocracy:DC #SubahSamachar