Explainer: ईपीएफओ ने पीएफ का पूरा सिस्टम बदल दिया; नया पोर्टल कैसे करेगा काम, आप पर इसका क्या होगा असर?
पिछले कुछ दिनों में ईपीएफओ ने पीएफ से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। अगर आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है, तो ये बदलाव सीधे आप पर असर डालेंगे। नया ईपीएफओ पोर्टल, एक राष्ट्रीय डेटाबेस, क्लेम करने का नया सिस्टम, ब्याज मिलने का बदला तरीका और नई ईपीएफ स्कीम 2026, आखिर इन सबका मतलब क्या है क्या अब पीएफ निकालना पहले से आसान हो जाएगा नौकरी बदलने पर क्या अब भी पुराने ईपीएफओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे इमरजेंसी में कितने पैसे निकाल सकेंगे और क्या अब पीएफ का ब्याज भी जल्दी मिलेगा आइए जानते हैं। क्या है यह राष्ट्रीय डेटाबेस पहले ईपीएफओ के हर क्षेत्रीय कार्यालय का अपना अलग डेटाबेस होता था। अब ईपीएफओ ने सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज (CITES) प्रोजेक्ट के तहत अपने सभी सदस्यों का डेटा एक ही राष्ट्रीय डेटाबेस में स्थानांतरित कर दिया है। यानी अब अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों में अलग-अलग डेटाबेस रखने की व्यवस्था खत्म हो गई है। इससे किसी भी अधिकृत ईपीएफओ कार्यालय से सेवाएं मिल सकेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 18:41 IST
Explainer: ईपीएफओ ने पीएफ का पूरा सिस्टम बदल दिया; नया पोर्टल कैसे करेगा काम, आप पर इसका क्या होगा असर? #BusinessDiary #National #AmarujalaExplainer #Epfo #Employees'ProvidentFundOrganisation #PfSystemOverhaul #NewEpfoPortal #EpfScheme2026 #PfWithdrawalRules #PfClaimProcess #CentralisedNationalDatabase #AutoClaimSettlement #SubahSamachar
