UP: खाद्यान्न घोटाले में तीन कोटेदारों को EOW ने किया अरेस्ट, दो दशक पुराने मामले में एक्शन; आरोपियों को जेल

UP News: मछलीशहर में दो दशक पुराने खाद्यान्न घोटाले में आरोपी तीन कोटेदारों मोहम्मद अहमद, लालबहादुर मौर्य और गयादीन यादव को ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार को जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 6.29 लाख रुपये के गबन मामले में आरोपियों की संलिप्तता थी। ईओडब्ल्यू के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हमजापुर निवासी मोहम्मद अहमद, शाहगंज निवासी लालबहादुर मौर्य और मछलीशहर के जमालपुर निवासी गयादीन यादव शामिल हैं। वर्ष 2004-05 के बीच केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत जौनपुर के मछलीशहर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से जनहित में नाली निर्माण, संपर्क मार्ग, मिट्टी भराई आदि कार्य कराए जाने थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 22:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: खाद्यान्न घोटाले में तीन कोटेदारों को EOW ने किया अरेस्ट, दो दशक पुराने मामले में एक्शन; आरोपियों को जेल #CityStates #Varanasi #Jaunpur #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar