Noida News: जिम में घुसकर संचालक को धमकाया
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के नंगली नंगला गांव में जिम संचालक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग जिम में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और संचालक को नाम लेकर ललकारा। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-134 के नंगली नंगला गांव निवासी नीतिश चौहान गांव में जिम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे कुछ लोग जिम पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर हंगामा करने लगे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय नीतिश जिम में मौजूद नहीं थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर उन्होंने एक आरोपी की पहचान सेक्टर-128 के शाहपुर गढ़ी गांव निवासी ललित चौहान के रूप में की। एडीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
Noida News: जिम में घुसकर संचालक को धमकाया #EnteredTheGymAndThreatenedTheOwner #SubahSamachar
