Delhi NCR News: थाने में शिकायत से गुस्साए पड़ोसी ने शख्स पर किया जानलेवा हमला

-नंदनगरी इलाके की घटना, पहले झगड़ा होने पर पीड़ित ने की थी शिकायत, पुलिस कर रही है मामले की छानबीनअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। नंद नगरी इलाके में झगड़े को लेकर थाने में शिकायत करने से गुस्साए एक दंपती और उसके बेटे ने घर में घुसकर 52 साल के पड़ोसी बजरंगी पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी रामनिवास, उसकी पत्नी शांति और बेटे रितेश पर केस किया है। पुलिस के अनुसार बजरंगी अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते है। वह पेशे से चालक हैं। नंदनगरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 2023 में उनका पड़ोसी राम निवास से झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। तब से उनके बीच रंजिश चल रही है। 25 जुलाई की शाम वह अपनी पत्नी निर्मला को खजूरी खास छोड़ कर वापस घर आ रहे थे। आरोप है कि घर के पास राम निवास उन्हें गाली देने लगा। वह चुपचाप अपने घर में आ गए। कुछ देर बाद राम निवास और उसका छोटा बेटा रितेश उनके घर आ गए और दरवाजा तोड़ घर में घुस गए। पीछे से राम निवास की पत्नी भी आ गई। तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने डंडे से उनके सिर, हाथ और पैर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: थाने में शिकायत से गुस्साए पड़ोसी ने शख्स पर किया जानलेवा हमला #EnragedByAPoliceComplaint #ANeighborLaunchedALife-threateningAttackOnAMan. #SubahSamachar