इंग्लैंड को डबल झटका: न्यूजीलैंड से हार के बाद क्यों चला ICC का चाबुक? WTC में 12 अंक काटे; 50% मैच फीस भी गई
ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली 253 रन की करारी हार के बाद इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण इंग्लैंड के 12 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक काट दिए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। आईसीसी के इस फैसले ने इंग्लैंड की डब्ल्यूटीसीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अंक कटने के बाद टीम के कुल अंक घटकर 38 रह गए हैं, जबकि उसका अंक प्रतिशत 34.72 से गिरकर 26.38 हो गया है। इसके बावजूद इंग्लैंड फिलहाल सातवें स्थान पर बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 06:46 IST
इंग्लैंड को डबल झटका: न्यूजीलैंड से हार के बाद क्यों चला ICC का चाबुक? WTC में 12 अंक काटे; 50% मैच फीस भी गई #CricketNews #Cricket #International #EnglandVsNewZealand #Wtc2025-27 #Icc #JoeRoot #BenStokes #MattHenry #SlowOverRate #SubahSamachar
