UP: 'गोल्डी तुम दूसरी शादी कर लेना, मैं सबसे ज्यादा तुमसे...'; शेयर बाजार में घाटा होने पर इंजीनियर ने दी जान
गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके साहिबाबाद के भोवापुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, जिसमें खुद को जिम्मेदार बताया। मृतक मूल रूप से फर्रुखाबाद के चिलौली गांव, थाना कायमगंज के रहने वाले प्रदीप उर्फ राहुल गंगवार (35) थे। वह दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर थे और भोवापुर में किराए के मकान में पत्नी गोल्डी और बेटी के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार रविवार शाम उन्होंने पत्नी को पड़ोसी महिला के साथ माता के जागरण में भेज दिया था। रात करीब 11 बजे गोल्डी घर लौटीं तो पति कमरे में नहीं दिखे। आवाज लगाने और कॉल करने पर मोबाइल फोन की घंटी कमरे में बजी, पर रिसीव नहीं हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 14:54 IST
UP: 'गोल्डी तुम दूसरी शादी कर लेना, मैं सबसे ज्यादा तुमसे...'; शेयर बाजार में घाटा होने पर इंजीनियर ने दी जान #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadSuicide #SubahSamachar
