Meerut News: सदर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया
मेरठ। कैंट बोर्ड मेरठ के राजस्व विभाग ने बृहस्पतिवार को सदर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया गया। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से रखे गए सामान को हटाया गया। छावनी क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच सदर सब्जी मंडी इलाके में बिना अनुमति के व्यापारियों ने 10 फड़ों को टीन शेड तथा शटर लगाकर हदबंदी कर दी थी। सीईओ के निरीक्षण के बाद कैंट बोर्ड कर्मचारियों द्वारा टीन शेड की बनी छत को उतारा गया और शटर भी हटाए गए। कैंट बोर्ड ने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति सरकारी फड़ के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना की जाए। कार्रवाई करने वाली टीम में दुर्गादास, बिजेंद्र सिंह, रवि शंकर आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 21:00 IST
Meerut News: सदर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया #EncroachmentRemovedInSadarVegetableMarket #SubahSamachar
