Una News: शहर में एनएच किनारे फिर बढ़ने लगा अतिक्रमण

ऊना। शहर में एनएच किनारे प्रशासन की तरफ से नो वेंडिग जोन घोषित किया गया है। इसे लेकर करीब एक माह पूर्व प्रशासन की तरफ से सख्त प्रक्रिया भी अपनाई गई। वर्तमान में हालात पहले जैसे होना शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब दोबारा शहर के प्रमुख बाजारों व एनएच किनारे दुकानों के बाहर अतिक्रमण हो रहा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों व वाहन चालकों को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। शहर में एनएच किनारे दोबारा अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। इस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इन दिनों जिले के मैड़ी क्षेत्र में होला मोहल्ला मेले का आयोजन चल रहा है। ऐसे में काफी संख्या में श्रद्धालु पंजाब व अन्य राज्यों से ऊना होते हुए मैड़ी पहुंच रहे हैं। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। एनएच किनारे कई दुकानदारों ने अपना सामान पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर सजा दिया है। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग व ऊना हमीरपुर मार्ग पर भी अव्यवस्था का आलम है। हालांकि प्रशासन की तरफ से एनएच पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद धरातल पर इन निर्देशों की पालना नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिला मुख्यालय स्थित नए बस स्टैंड के बाहर बार-बार जाम लगता रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को व बस स्टैंड में आने जाने वाली सवारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। एनएच किनारे बस स्टैंड होने से तेज गति से वाहनों का आना जाना लगा रहता है लेकिन नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। ऊना के रोटरी चौंक पर एनएच किसान अवैध तरीके से खड़े किए वाहन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 23:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: शहर में एनएच किनारे फिर बढ़ने लगा अतिक्रमण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar