कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में गिरफ्तार किए तीन बदमाश, एक के पैर में लगी गोली
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बवाना इलाके में प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन बदमाशों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार देर रात बवाना के मुनक नहर के पास हुई, जहां पुलिस को इन बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 08:17 IST
कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में गिरफ्तार किए तीन बदमाश, एक के पैर में लगी गोली #CityStates #DelhiNcr #Encounter #Crime #DelhiPolice #SubahSamachar
