Fatehabad News: नौकरी से हटाने के विरोध में कॉलेज के बाहर कर्मियों ने दिया धरना, जताया रोष

फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में हटाए गए कर्मचारियों ने मंगलवार को कॉलेज के बाहर सांकेतिक धरना दिया। कॉलेज में सुपरवाइजर रहे विनोद कुमार के नेतृत्व में माली रवि कुमार व संदीप, सेवादार संतोष व भीम, चौकीदार राजेश, सफाई कर्मचारी भूप सिंह, कलर्क कविता ने धरना देकर रोष व्यक्त किया।धरनारत कर्मियों ने कहा कि वे सभी पिछले कई साल से एमएम कॉलेज में कार्यरत थे। इस नौकरी से ही वे अपने परिजनों का पालन पोषण कर रहे थे लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें गैर कानूनी ढंग से नौकरी से निष्कासित कर दिया है।उन्होंने बताया कि पिछले साल सभी कर्मचारियों ने एकमत होकर मुख्यमंत्री से मानदेय बढ़ाने के लिए गुहार लगाई थी। आरोप है कि इसी बात क्षुब्ध होकर मैनेजमैंट के पदाधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी के वरिष्ठ कर्मचारियों को निकालकर कनिष्ठ कर्मचारियों को रख लिया है जोकि अन्यायपूर्ण हैं। नौकरी चले जाने से अब उनके परिवार को रोजी रोटी के लिए भटकना पड़ेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें नौकरी पर नहीं रखा गया तो वह भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।----------:: वित्तीय संकट के चलते की गई है छंटनी : प्रिंसिपलएमएम कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि काॅलेज में प्रबंधन समिति की ओर से वित्तीय संकट को दूर करने के लिए कुछ कर्मचारियों की छंटनी की गई है। हटाए गए कर्मचारियों ने जो आरोप लगाए हैं वे गलत हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehabad News: नौकरी से हटाने के विरोध में कॉलेज के बाहर कर्मियों ने दिया धरना, जताया रोष #EmployeesStagedASit-inProtestOutsideTheCollegeAgainstBeingFired #ExpressingAnger #SubahSamachar