Kurukshetra News: लापरवाही पर कर्मियों को लगाई फटकार

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र डिपो महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने रविवार को जिले के चारों मुख्य अड्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मशाला सहित अड्डा परिसर में साफ-सफाई न होने लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई और बसस्टैंड को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने 12 मई के बाद 14 तारीख और 15 मई को कुरुक्षेत्र वर्कशॉप, पिहोवा सब डिपो, जीटी रोड स्थित शाहाबाद बस अड्डा तथा पिपली स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मेन वर्कशॉप में सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी। वाटर कूलर की निकट गंदगी की स्थिति रही। खराब बसों की सीटें, गियर बॉक्स, बॉडी पार्ट, रेड़िएटर इत्यादि कई तरह का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गाड़ियों की धुलाई भी अच्छे से नहीं मिली। उन्होंने फोरमैन को तलब कर सख्त रवैया अपनाते हुए जवाब मांगा और सफाई पर विशेष ध्यान देने संबंधी निर्देश दिए। इसके अलावा फोरमैन नरेश कुमार, हेड मैकेनिक शीशपाल और राजेंद्र कुमार को कार्य में सुधार लाने को कहा। उन्होंने पिहोवा सब डिपो में भी गाड़ियों की निगरानी कर कर्मचारियों से बातचीत की। सवारियों को दिक्कत न आए, इसके लिए कड़ाई से निर्देश दिए। स्वच्छता संबंधी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उपकेंद्र के हेड इलेक्ट्रीशियन सूरज प्रकाश और हेड फोरमैन मोहन को जरूरी सुझाव दिए। वहीं शाहाबाद और पिपली बस अड्डे पर भी जांच अभियान चलाया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: लापरवाही पर कर्मियों को लगाई फटकार #EmployeesReprimandedForNegligence #SubahSamachar