Rohtak News: कहानौर के वेयर हाउस में कर्मचारी का मिला शव
-एकता कालोनी के रहने वाले थे संदीप, शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का अंदेशामाई सिटी रिपोर्टर रोहतक। कहानौर के वेयर हाउस में कर्मचारी एकता कॉलोनी निवासी संदीप (25) की रविवार को मौत हो गई। आशंका है कि संदीप की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारी बिट्टू की जींद में साबुन की फैक्टरी है। इसके लिए कहानौर के पास पटवापुर रोड पर 5 जुलाई को वेयरहाउस खोला गया था। वेयरहाउस से माल सप्लाई की जिम्मेदारी एकता कॉलोनी निवासी संदीप की थी। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर संदीप की तबीयत बिगड़ गई थी। शाम को उनका शव मिला। मामले की सूचना पाकर कहानौर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें संदीप तड़पते हुए दिखाई दे रहे हैं। शक है कि उनकी शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी है। सोमवार को शव पीजीआई के डेड हाउस में लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद भी मौत के पुख्ता कारणों का पता नहीं लग सका। कलानौर थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का राज खुल सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 20:12 IST
Rohtak News: कहानौर के वेयर हाउस में कर्मचारी का मिला शव #Employee'sBodyFoundAtKahanaurWarehouse #SubahSamachar
