Meerut News: कर्मचारी से सवा लाख रुपये की ठगी

दौराला। दौराला चीनी मिल के एक कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठग ने सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। खाते से रुपये निकलने का संदेश मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने दौराला थाने में शिकायत दर्ज कराई।देवरिया निवासी रोहित गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दौराला चीनी मिल में कार्यरत है। सोमवार शाम उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का आकर्षक ऑफर बताया। बातचीत के दौरान ठग ने उसे अपने झांसे में लेकर एक लिंक भेजा और उसे खुलवाया। लिंक खोलते ही उसके बैंक खाते से 1.25 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर रुपये कटने का संदेश आने पर उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने तुरंत थाने में साइबर टीम को मामले की जानकारी दी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कर्मचारी से सवा लाख रुपये की ठगी #EmployeeCheatedOfRs1.25Lakh #SubahSamachar